ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

रोटरी क्लब निरंतर करता रहेगा सेवा कार्य – दिग्विजय सिंह

नगर के एक हाल में आयोजित हुआ रोटरी क्लब की मासिक बैठक दो रोटियन का रोटरी पिन लगाकर किया गया स्वागत

महाराजगंज।(न्यूज पैच)। शुक्रवार की देर शाम को रोटरी क्लब द्वारा नगर के एक हाल में मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत डॉक्टर निशांत कुमार और डॉक्टर अमित श्रीवास्तव को सचिव विनोद गुप्ता द्वारा रोटरी अंग वस्त्र पहनाकर रोटरी क्लब में शामिल कर उन्हें सम्मानित किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए चार्टर्ड अध्यक्ष विंध्यवासिनी सिंह ने कहा कि रोटरी क्लब विगत 9 वर्षों से जनपद में सामाजिक कार्य करते चला आ रहा है और भविष्य में भी सामाजिक कार्य करता रहेगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025-26 की टीम का कार्यकाल 30 जून को समाप्त हो जाएगा। रोटरी क्लब के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने कहा कि आगामी अध्यक्ष अब्दुल्ला खान एवं सचिव आत्माराम गुप्त के नेतृत्व में रोटरी क्लब और अधिक सामाजिक कार्य करने का मन बनाया है। रोटरी क्लब के सचिव विनोद गुप्ता ने कहा कि क्लब का मुख्य कार्यक्रम कंबल वितरण,रक्तदान शिविर और गर्मी के मौसम में वाटर कूलर का व्यवस्था करना मुख्य रूप से माना जाता है। जबकि वाटर कूलर की स्थापना जिला संयुक्त चिकित्सालय के गेट पर किया गया है। जिसका उद्घाटन 27 मई को और 14 जून को रोटरी क्लब द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

कोषाध्यक्ष मोहित मदन मद्धेशिया ने 1 वर्ष के कार्यकाल का लेखा जोखा बैठक में प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025-26 में हुए मंथली मीटिंग को रोटेरियन होस्ट के रूप में आगे जाकर पूरे 1 वर्ष तक सफल बनाने का कार्य किया गया।

बैठक में मुख्य रूप से चार्टर्ड प्रेसिडेंट विंध्यवासिनी सिंह प्रेसिडेंट दिग्विजय सिंह सचिव विनोद कुमार गुप्ता, आगामी अध्यक्ष डॉक्टर एबी त्रिपाठी, आगामी अध्यक्ष हमीदुल्लाह खान पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर ठाकुर भारत श्रीवास्तव, पूर्व सचिव डॉ कृष्णा साहनी,देवेश कुमार पांडे, आगामी सचिव, आगामी सचिव आत्माराम गुप्ता,वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय सिंह संत, डॉ राजीव मद्धेशिया, सार्जेंट ऑफ आर्म्स अशोक चौरसिया,पूर्व सार्जेंट ऑफ़ आर्म्स डॉ जैनुल आबेदीन, रोटेरियन अमित हालदार , रोटेरियन दशरथ गुप्ता , रोटेरियन अजय अग्रहरी, रोटेरियन दुर्गेश कुमार गुप्ता, रोटेरियन सद्दाम हुसैन, रोटेरियन एमपी सिंह, रोटेरियन सलीम खान ,रोटेरियन निखिल टिंबड़ेवाल, रोटेरियन डॉक्टर तरन्नुम निशा , भावी कोषाध्यक्ष रोटेरियन पंकज मौर्या , रोटेरियन श्याम बिहारी गुप्ता रोटेरियन रवि गोयनका, रोटेरियन वरुण बंसल सहित तमाम रोटेरियन मौजूद रहे।

Aryan Srivastava

Aryan Srivastava एक अनुभवी और प्रतिबद्ध पत्रकार हैं, जो वर्तमान में News Patch के जिला संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त है, जिसमें उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल न्यूज़ मैनेजमेंट तक हर स्तर पर अपनी दक्षता साबित की है। अपने करियर के दौरान Aryan ने राजनीतिक, सामाजिक और क्षेत्रीय मुद्दों पर गहरी पकड़ विकसित की है। उनकी रिपोर्टिंग निष्पक्षता, सटीकता और विश्वसनीयता के लिए जानी जाती है। वे हमेशा तथ्यों पर आधारित पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं और दर्शकों तक सही और संतुलित जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। जिला संवाददाता के रूप में, Aryan अपने क्षेत्र की महत्वपूर्ण खबरों को जमीनी स्तर से कवर करते हैं और उन्हें प्रभावी तरीके से दर्शकों तक पहुंचाते हैं। वे स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए जनसरोकार की पत्रकारिता को मजबूत बनाने का कार्य कर रहे हैं। Aryan का मानना है कि पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का एक सशक्त साधन है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!