Uncategorizedमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़
Trending

महिला मेठों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

महराजगंज (न्यूज पैच )। सदर विकास खंड क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों में कार्यरत महिला मेठों ने जिलाधिकारी को पत्र सौंपकर मनरेगा कार्यों के संचालन हेतु आईडी पासवर्ड उपलब्ध कराने की मांग की।

महिला मेठों ने कहा कि वे अपने-अपने ग्राम पंचायतों में मनरेगा के अंतर्गत कार्य कर रही हैं, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा एनएमएमएस यूजर आईडी पासवर्ड उपलब्ध न कराए जाने के कारण वे मजदूरों की हाजिरी एवं अन्य आवश्यक कार्य ऑनलाइन दर्ज नहीं कर पा रही हैं। इससे मजदूरों के भुगतान में भी बाधा उत्पन्न हो रही है। आईडी पासवर्ड न मिलने से उन्हें कार्य करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

मेठों ने कहा कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो मजदूरों एवं ग्रामीणों के समक्ष परेशानी और बढ़ जाएगी। इस अवसर पर देवकी यादव, नीलम, शेषकली, प्रियंका चौधरी, मनीषा, वंदना, ममता सहित कई महिला मेठ उपस्थित रहीं।

आर्यन श्रीवास्तव 

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!