
सिन्दुरिया, महराजगंज।(न्यूज पैच)। स्थानीय थाना परिसर में गुरुवार को सदर एसडीएम जितेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में बकरीद त्यौहार को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित हुई।
इस दौरान सदर एसडीएम ने कहा बकरीद का त्यौहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाये। किसी भी प्रकार के उद्दंडता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बकरीद का त्यौहार त्याग और बलिदान का त्यौहार है। सभी लोग आपस में मिलजुल कर शांतिपूर्ण ढंग से त्यौहार को मनाएं। इसी क्रम में सीओ सदर मुकेश कुमार गौतम ने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर थाने पर सूचित करे ।
इस अवसर पर सिन्दुरिया थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला,रणधीर सिंह, आलोक कुमार सिंह, अमित सिंह, शेषनाथ, मनीष सिंह, सत्य प्रकाश सहित तमाम ग्राम प्रधान एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
प्रमोद मौर्य




