महराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

दुर्घटना को दावत दे रहे जर्जर हाईटेंशन तार

ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से लगाई गुहार

महराजगंज (न्यूज पैच )। सदर तहसील के ग्रामसभा कटहरा खास टोला निठुरी के ग्रामीणों ने गांव में स्थित जर्जर एवं क्षतिग्रस्त 11 हजार वोल्ट हाईटेंशन विद्युत लाइन को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। साथ ही जल्द से जल्द कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को दिये गये ज्ञापन में लिखा है कि विद्युत विभाग द्वारा स्थापित हाईटेंशन लाइन आवासीय मकानों एवं मुख्य मार्ग के ऊपर से होकर गुजर रही है, जिसके तार अत्यंत जर्जर एवं ढीले होकर कई स्थानों पर नीचे लटक रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि उक्त स्थिति जनसामान्य के जीवन एवं संपत्ति के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न कर रही है तथा किसी भी समय अप्रिय दुर्घटना घटित होने की आशंका बनी हुई है। साथ ही गांव के मुख्य मार्ग पर स्थित विद्युत पोल के समीप हाईटेंशन तार टूटकर झूल रहा है, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है।

विद्युत प्रवाह चालू रहने की स्थिति में राहगीरों, बच्चों एवं पशुओं के साथ किसी भी समय घातक दुर्घटना हो सकती है। ग्रामीणों द्वारा इस संबंध में पूर्व में कई बार संबंधित विद्युत विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मौखिक एवं लिखित रूप से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।

ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि जनहित एवं जनसुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए संबंधित विभाग को तत्काल निर्देशित कर जर्जर विद्युत तारों को बदलवाने तथा नीचे लटक रहे हाईटेंशन तारों को मानक ऊंचाई पर व्यवस्थित कराने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, जिससे संभावित जनहानि एवं दुर्घटना से बचाव किया जा सके। इस अवसर पर मिथिलेश सिंह, रवींद्र जैन, अर्जुन मौर्य, मनोज गौतम, गुलशन कुमार, शैलेश कुमार, अंगद, नरेंद्र, बीरेंद्र, अमरजीत, आशीष आदि मौजूद रहे।

आर्यन श्रीवास्तव

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!