मदरसा बोर्ड परीक्षा-2026: ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 14 अगस्त तक करें आवेदन

महराजगंज।(न्यूज पैच)। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद, लखनऊ द्वारा संचालित मुंशी/मौलवी (सेकेंडरी) एवं आलिम (सीनियर सेकेंडरी) परीक्षा-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथियों में संशोधन किया गया है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी तन्मय पाण्डेय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि परिषद के रजिस्ट्रार/निरीक्षक द्वारा जारी आदेश के अनुसार आवेदन प्रक्रिया की समय-सीमा बढ़ा दी गई है, जिससे अधिक से अधिक पात्र छात्र-छात्राएं परीक्षा के लिए आवेदन कर सकें।
संशोधित समय-सारिणी
- ट्रेजरी चालान जमा करने की अंतिम तिथि: 9 अगस्त 2026
- ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 14 अगस्त 2026
- सत्यापित आवेदन पत्र एवं मूल चालान की प्रति परिषद कार्यालय में जमा करने की अंतिम तिथि: 17 अगस्त 2026
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने जनपद के सभी मान्यता प्राप्त मदरसों के प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्यों से अपील की है कि वे संशोधित समय-सीमा का पालन करते हुए पात्र विद्यार्थियों के आवेदन समय से पूर्ण कराएं तथा निर्धारित तिथि तक आवश्यक अभिलेख परिषद कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, ताकि कोई भी छात्र परीक्षा में सम्मिलित होने से वंचित न रहे।




