ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़
जीएसवीएस इंटर कॉलेज में एसपी ने छात्रों से किया संवाद

महराजगंज।(न्यूज पैच)। महराजगंज पुलिस के ‘विद्यार्थी संवाद’ अभियान के तहत जीएसवीएस इंटरमीडिएट कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी (IPS) ने छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद कर अनुशासित जीवन, लक्ष्य निर्धारण और समय प्रबंधन पर मार्गदर्शन दिया।
एसपी ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के साथ साइबर अपराध से बचाव, डिजिटल सुरक्षा, महिला सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन के प्रति भी विद्यार्थियों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राएं नकारात्मकता से दूर रहकर अपनी ऊर्जा राष्ट्र निर्माण और अपने सपनों को साकार करने में लगाएं।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। इस अवसर पर कॉलेज प्रशासन, शिक्षकगण, पुलिस अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजू
द रहे।




