ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

थाना समाधान दिवस में अपर पुलिस अधीक्षक ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

महराजगंज।(न्यूज पैच)। थाना समाधान दिवस के अवसर पर शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने थाना श्यामदेउरवा पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने शिकायतकर्ताओं की बातों को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शिकायतों के प्रभावी समाधान के निर्देश दिए।

इस दौरान थानाध्यक्ष श्यामदेउरवा भी मौजूद रहे और अपर पुलिस अधीक्षक को प्राप्त प्रार्थना-पत्रों तथा उनके निस्तारण की प्रगति के संबंध में जानकारी दी।

अपर पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्ष एवं उपस्थित पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, महिला उत्पीड़न तथा अन्य संवेदनशील मामलों में राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर मौके पर जाकर जांच करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ताओं को न्यायोचित कार्रवाई का लाभ मिलना चाहिए और किसी भी प्रकरण में अनावश्यक देरी या लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

थानाध्यक्ष श्यामदेउरवा ने भी फरियादियों को आश्वस्त किया कि उनकी शिकायतों पर नियमानुसार त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी। थाना समाधान दिवस में पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

शासन की मंशा के अनुरूप जनसमस्याओं के गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!