ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

प्राथमिक विद्यालय कुआंचाप में निकाली गई स्कूल चलो अभियान की रैली

गांगी बाजार, महराजगंज ।(न्यूज पैच)। प्राथमिक विद्यालय कुंआचाफ द्वारा बेसिक शिक्षा अभियान के अंतर्गत स्कूल चलो अभियान रैली का आयोजन किया गया । रैली का उद्देश्य विद्यालय से बाहर रह गए बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करना तथा अभिभावकों को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक करना रहा ।

रैली को विद्यालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने “हर बच्चा स्कूल जाए , शिक्षा का अधिकार पाए”, “पढ़ेगा भारत , बढ़ेगा भारत” तथा “आओ मिलकर अलख जगाएँ , हर बच्चे को स्कूल लाएँ” जैसे प्रेरक नारों के माध्यम से ग्रामीणों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। रैली गाँव के प्रमुख मार्गों से होकर निकली , जहाँ स्थानीय लोगों ने इसका स्वागत किया और बच्चों की नियमित शिक्षा सुनिश्चित करने का संकल्प लिया ।

इस दौरान इंचार्ज प्रधानाध्यापक ब्रजेंद्र शरण सिंह , रामसुंदर गुप्ता , सत्येंद्र कुमार , विशंभर विश्वकर्मा , गोरख भारती , संतोष सिंह , संदीप कुमार , शिवाली गुप्ता , नीरज शर्मा , सुरेन्द्र शर्मा, शाहिद अख्तर , विवेक कुमार चौहान , रामआशीष वर्मा , रीना यादव , ऊषा देवी , सरोज मद्धेशिया तथा गोपीचंद सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे । कार्यक्रम का समापन सभी बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ ।

औसाफ आलम खां सोनू

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!