मुख्यमंत्री से मिलकर विधायक ने वन समाधान की किया मांग
ग्रामों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की किया मांग

पनियरा, महराजगंज।(न्यूज पैच)। महराजगंज जनपद विधानसभा क्षेत्र पनियरा के अन्तर्गत ग्रामसभा बेलाशपुर, दौलतपुर, बरहवां के अन्तर्गत रहने वाले ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर किया।
उन्होंने अपने ज्ञापन में लिखा है कि वन भूमि का पट्टा हुआ है जो मृत्योपरान्त वरासत दर्ज नहीं हो पा रहा है। वन भूमि का दाखिल खारिज नहीं हो पा रहा है।किसानों के वन भूमि का चकबन्दी नहीं हुआ है जिससे किसानों को काफी असुविधा हो रही है। बताते चलें कि जब योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नहीं थे सांसद के रूप में विपक्ष में रहकर वन टांगिया किसानों के हितों के लिए बड़ा संघर्ष किया था
सत्ता में आते ही और मुख्यमंत्री का दायित्व संभालने ही प्राथमिकता के आधार वन ग्रामों को राजस्व ग्राम घोषित किया था।इतना ही नहीं पहला नव वर्ष वन ग्रामवासियों के बीच मनाया था।
आफताब आलम खां




