महराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

जनगणना प्रशिक्षण में पहुचे जिलाधिकारी, प्रगणको से संवाद कर कहा पूर्ण निष्ठा व समर्पण के साथ कार्य करते हुए बरते सावधानी

37अनुपस्थित कार्मिको पर डीएम हुए सख्त, नोटिस जारी करने का दिया निर्देश

महराजगंज।(न्यूज पैच)। जनगणना जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा जीजीआईसी, आनंदनगर में संचालित जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रशिक्षण व्यवस्थाओं, प्रगणकों की उपस्थिति तथा प्रशिक्षण की गुणवत्ता का विस्तार से जायजा लिया। साथ ही उन्होंने प्रगणकों से सीधे संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी की सहजता, सरलता और कार्यशैली ने सभी को प्रभावित किया। उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रगणकों के बीच बैठकर उनसे बातचीत की और जनगणना कार्य से जुड़ी चुनौतियों, अनुभवों तथा अपेक्षाओं को जाना। उन्होंने कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संकलन नहीं है, बल्कि देश और प्रदेश की विकास नीतियों का मजबूत आधार है। सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, संसाधनों के वितरण, क्षेत्रीय परिसीमन तथा विकास योजनाओं की रूपरेखा जनगणना के आंकड़ों पर आधारित होती है।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना का कार्य अत्यंत जिम्मेदारीपूर्ण है, इसलिए इसमें लगे सभी प्रगणक पूर्ण निष्ठा, समर्पण और सावधानी के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि शिक्षक वर्ग की सहभागिता से इस कार्य की गुणवत्ता और विश्वसनीयता और अधिक मजबूत होती है।

उन्होंने वर्तमान समय में डिजिटल प्रणाली के महत्व पर जोर देते हुए प्रगणकों को मोबाइल एप के प्रभावी संचालन तथा त्रुटिरहित डेटा प्रविष्टि का विशेष प्रशिक्षण लेने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तकनीक आधारित जनगणना प्रणाली में समयबद्ध और शुद्ध आंकड़े अत्यंत आवश्यक हैं, इसलिए सभी प्रगणक एप एवं प्रपत्रों के संचालन को पूरी तरह समझ लें।

जिलाधिकारी ने आगामी 07 मई से 21 मई तक प्रस्तावित स्वगणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) चरण को गंभीरता से संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि यह चरण व्यवस्थित ढंग से पूरा होगा तो आगे की गणना प्रक्रिया अधिक सरल, सुव्यवस्थित और सटीक होगी।

निरीक्षण के दौरान जब भोजनावकाश हुआ तो जिलाधिकारी ने अपनी सादगी और मानवीय व्यवहार का परिचय देते हुए प्रशिक्षुओं के साथ भोजन किया। उन्होंने किसी औपचारिक व्यवस्था के बजाय सामान्य पंक्ति में लगकर स्वयं भोजन लिया और प्रगणकों के बीच भोजन किया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से आत्मीय बातचीत की तथा व्यवस्थाओं की जानकारी ली। जिलाधिकारी के इस सरल और आत्मीय व्यवहार से सभी प्रशिक्षु उत्साहित नजर आए। उन्होंने पूरी निष्ठा और शुद्धता के साथ जनगणना कार्य को पूरा करने का आश्वासन दिया।

उपस्थिति समीक्षा के दौरान तहसीलदार द्वारा अवगत कराया गया कि तहसील फरेंदा में कुल 815 प्रगणक एवं 136 सुपरवाइजर कार्यरत हैं, जबकि 82 प्रगणक और 14 सुपरवाइजर रिजर्व में रखे गए हैं। प्रशिक्षण हेतु 252 कार्मिकों को बुलाया गया था, जिनमें से 215 उपस्थित रहे। इस पर जिलाधिकारी ने अनुपस्थित कार्मिकों को नोटिस जारी कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम श्री शैलेन्द्र गौतम, तहसीलदार श्री वशिष्ठ वर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!