मेधावियों को किया सम्मानित, साइकिल देकर बढ़ाया उत्साह
हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को साइकिल देकर किया गया सम्मानित

सिन्दुरिया, महराजगंज।(न्यूज पैच)। विकास खण्ड मिठौरा क्षेत्र के ग्रामसभा पतरेंगवा में समाज सेवी गौरी शंकर गुप्ता द्वारा रविवार को एक सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित कर हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले गांव के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
साथ ही कार्यक्रम में गांव के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार स्वरूप साइकिल प्रदान की गई। इस दौरान आयोजक गौरी शंकर गुप्ता ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से गांव के छात्रों में बेहतर अंक लाने की प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और गांव का नाम रोशन होगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की सबसे बड़ी कुंजी है। मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान करने का उद्देश्य अन्य बच्चों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना है। सम्मान पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। साथ ही अभिभावकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए इसे बच्चों के लिए प्रेरणादायक बताया।

उन्होंने कहा कि हाई स्कूल में आदित्य नाथ वर्मा प्रथम स्थान, कु. अनुपमा प्रजापति द्वितीय स्थान, अनूप यादव एवं शिव कुमार प्रजापति तृतीय स्थान प्राप्त किये है। इसी प्रकार इंटर में आशीष सहानी प्रथम स्थान, दीपिका प्रजापति द्वितीय स्थान एवं दुर्गेश भारती तृतीय स्थान प्राप्त किये है। इस अवसर पर प्रमोद पटेल, संजय प्रजापति, विद्यासागर पटेल, श्रीकांत यादव, राजाराम भारती, हुसैन अली, सुदामा भारती, बाबूलाल यादव, योगेंद्र गुप्ता, सुनील, छोटेलाल, राजू, रविंद्र, बेचू यादव, गोविन्द गुप्ता, कृष्ण गोपाल गुप्ता एवं राजकुमार पाल समेत तमाम ग्रामीण उपस्थित रहे।




