निचलौल में बिना पंजीकरण संचालित पानी पाउच यूनिट पर कार्रवाई, 25 बोरी पाउच सीज

महराजगंज।(न्यूज पैच)। जिलाधिकारी महराजगंज एवं प्रभारी सहायक आयुक्त (खाद्य)-II के.के. उपाध्याय के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने निचलौल में बिना पंजीकरण संचालित पानी पाउच यूनिट के खिलाफ कार्रवाई की।
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने बालाजी फूड वाटर पर जांच के दौरान पानी पाउच का नमूना संग्रहित कर जांच के लिए भेजा। इसके साथ ही मौके पर मौजूद 25 बोरी पानी पाउच, जिसकी अनुमानित कीमत 1,250 रुपये बताई गई, को सीज कर विक्रेता की अभिरक्षा में दे दिया गया।
विभाग की टीम ने बिना लाइसेंस यूनिट का संचालन तत्काल रोकने के निर्देश भी दिए। अधिकारियों के अनुसार, खाद्य सुरक्षा एवं मानकों से संबंधित नियमों के तहत आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।
कार्रवाई करने वाली टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी हंसराज प्रसाद, अंकित सिंह और पवन गौड़ शामिल रहे।




