ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

1951 ने छोड़ी टीईटी परीक्षा

महराजगंज।(न्यूज पैच)। यूपी टीईटी 2026 गुरूवार से शुरू हुआ । पहले दिन 1951 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। डीएम गौरव सिंह सोगरवाल व एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया। सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से होते मिला। लोगों को जाम की वजह से काफी परेशानी उठानी पड़ी।

परीक्षा के लिए 20 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। तीन दिनों तक चलने वाले इस परीक्षा के लिए इन केंद्रों पर कुल 37814 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। पहले दिन गुरूवार की परीक्षा के लिए कुल 14668 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। जिसके सापेक्ष कुल 13695 ने परीक्षा दी। जबकि 1951 ने परीक्षा छोड़ दी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30बजे से 12:00 बजे तक व दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:30बजे से शाम पांच बजे तक हुई।

पहली पाली के लिए कुल 7823 परीक्षाथी व दूसरी पाली के लिए कुल 6863 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। जिसमें पहली पाली में कुल 6832 ने व दूसरी पाली में 6863 ने परीक्षा दी। वहीं पहली पाली में 991 व दूसरी पाली में 960 ने परीक्षा छोड़ दी। सुबह छह बजे से ही अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पर पहुंचने लगे थे। सभी की मुख्य गेट पर सघन तलाशी ली गई। परीक्षा शुरू होने के 45 मिनट पहले ही गेट बंद कर दिया गया। गेट बंद होने के बाद किसी परीक्षार्थी को अंदर प्रवेश नहीं दिया गया। परीक्षा में पहचान के लिए अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक जांच भी किया गया। इस दौरान परीक्षार्थियों का परीक्षा प्रवेश पत्र के साथ पहचान के लिए आधार कार्ड को भी देखा गया।

परीक्षा को नकल विहीन कराने व शांति व्यवस्था के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर भारी संख्या में पुलिस मुस्तैद रहे। परीक्षा केंद्र भवन के गेट के अलावा परीक्षा केंद्र के अगल बगल व पीछे भी तैनात रहे। भीड़ लगाने वालों को दूर किया।

चार पहिया वाहनों की आवाजाही से सुबह से ही रही। जिससे लंबा जाम लग गया। इसका खामियाजा परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों के साथ आम नागरिकों, स्कूली बच्चों, व्यापारियों व अभिभावकों को भुगतना पड़ा।

जाम इतना भीषण था कि कई अभ्यर्थियों को वाहन बीच रास्ते छोड़कर पैदल ही परीक्षा केंद्र की ओर दौड़ लगानी पड़ी। दोपहर की दूसरी पाली में भी हालात नहीं सुधरे और कॉलेज रोड से लेकर सक्सेना चौराहे होते हनुमानगढ़ी चौराहा व सदर ब्लॉक तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही। कुशीनगर की परीक्षार्थी प्रियंका पाल ने बताया कि उनका परीक्षा केंद्र डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज में है। जाम में फंसने के बाद समय पर पहुंचने की चिंता बढ़ गई, इसलिए लोगों से रास्ता पूछकर पैदल ही परीक्षा केंद्र के लिए निकलना पड़ी। वहीं कुशीनगर के ही राजेश ने बताया कि उनका केंद्र जीएसवीएस इंटर कॉलेज है, लेकिन बाइक लेकर जाम में फंस जाने से परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में काफी परेशानी हो रही है,

स्थानीय लोगों का कहना है कि जब प्रशासन ने तीन दिनों के लिए नो-एंट्री लागू की है तो कॉलेज रोड पर छोटी-बड़ी सभी अनावश्यक वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई जानी चाहिए थी।

परीक्षा केंद्रों का डीएम गौरव सिंह सोगरवाल व एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने निरीक्षण किया। आला अधिकारियों ने महराजगंज इंटर कॉलेज, गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक इंटर कालेज, जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कालेज सहित जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। प्रत्येक कक्षा में जाकर बैठने की व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरा, कंट्रोल रूम, पेयजल, साफ सफाई आदि को देखा। इस दौरान तैनात प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों, केंद्र व्यवस्थापकों तथा अन्य संबंधित कर्मचारियों को परीक्षा की निष्पक्षता, पारदर्शिता, गोपनीयता व शांतिपूर्ण संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

तीन व चार को बंद रहेगा शिक्षण कार्य

जिले में तीन दिनों तक चलने वाली टीईटी परीक्षा के दौरान नगर में जाम की समस्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने महराजगंज और आनंदनगर कस्बे अन्तर्गत पड़ने वाले विद्यालयों में तीन व चार जून को शिक्षण कार्य बंद रखने का निर्णय लिया है। डीएम गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि शिक्षक पात्रता परीक्षा में विभिन्न जनपदों के अभ्यर्थी आ रहे हैं। परीक्षा दो पालियों में हो रही है। आम जन को कोई असुविधा न हो इसके लिए कस्बे के सभी विद्यालयों में तीन व चार जून को शिक्षण बंद रहेगा।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!