ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

राजस्व वसूली में लापरवाही पर नहीं होगी ढिलाई, एडीएम ने अधिकारियों को दिए लक्ष्य पूर्ति के निर्देश

महराजगंज।(न्यूज पैच)। सीएम डैशबोर्ड के अंतर्गत राजस्व एवं कर-करेतर कार्यों की प्रगति की समीक्षा के लिए शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। अपर जिलाधिकारी डॉ. प्रशांत कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में विभिन्न विभागों की राजस्व वसूली और निर्धारित लक्ष्यों के सापेक्ष कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

अपर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप राजस्व वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व प्राप्ति के लक्ष्य केवल औपचारिकता नहीं हैं, बल्कि निर्धारित समय में उनकी पूर्ति करना सभी विभागों की जिम्मेदारी है। लक्ष्य के सापेक्ष कार्यों की प्रगति और राजस्व वसूली में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने और राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों को नियमित रूप से विभागीय प्रगति की समीक्षा करने को कहा।

बैठक में आबकारी, बाट-माप, मंडी समिति, औषधि प्रशासन, गन्ना, वाणिज्य कर और परिवहन विभाग (आरटीओ) की प्रगति की समीक्षा की गई। इसके अलावा डूडा के अंतर्गत प्रधानमंत्री शहरी एवं ग्रामीण आवास योजना तथा आईजीआरएस पर प्राप्त जनशिकायतों के निस्तारण की स्थिति भी परखी गई। अपर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन और जनशिकायतों के निस्तारण में अपेक्षित सुधार लाने के निर्देश दिए।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी ने बताया कि 16 नवंबर से जनगणना का कार्य प्रारंभ होने जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से स्वगणना की सुविधा का उपयोग कर अपनी गणना प्रक्रिया स्वयं पूरी करने की अपील की। साथ ही आमजन को भी स्वगणना के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए। बैठक में विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!