सदर विधायक ने लोगों के साथ सुनी मन की बात

महाराजगंज।(न्यूज पैच)। प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 134वां एपिसोड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 134वें एपिसोड को सदर विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 24, बागापार में सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों के साथ सामूहिक रूप से सुना।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री द्वारा देशहित, समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण, आत्मनिर्भर भारत, नवाचार तथा जनभागीदारी से जुड़े विभिन्न विषयों पर रखे गए विचारों को गंभीरता से सुना। इस अवसर पर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को सकारात्मक सोच, राष्ट्र निर्माण और सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक करने का प्रभावी माध्यम बन चुका है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री देश के विभिन्न हिस्सों में हो रहे प्रेरणादायी कार्यों को सामने लाकर समाज के प्रत्येक वर्ग को विकास और सेवा के कार्यों में सहभागी बनने के लिए प्रेरित करते हैं।
विधायक ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के करोड़ों लोगों को जोड़ने वाला जनसंवाद है। इसके माध्यम से प्रधानमंत्री आम नागरिकों, युवाओं, महिलाओं, किसानों तथा समाज के विभिन्न वर्गों की उपलब्धियों को राष्ट्रीय मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री द्वारा बताए गए संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने और समाज हित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान राजेंद्र पटेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष जय हिंद चौधरी, राकेश अग्रहरी, शिवाकांत गुप्ता, नारद जायसवाल, सेक्टर प्रमुख रणविजय चौधरी, सुधाकर पटेल, अजीत यादव, अश्विनी पटेल, पूर्व प्रधान रामराज चौरसिया, भारत चौधरी, सेक्टर प्रमुख वीरेंद्र पासवान, नरेंद्र शुक्ला सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
आर्यन श्रीवास्तव




