महराजगंज गॉट टैलेंट में केरला पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने बिखेरा हुनर
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र देकर किया गया सम्मानित

महराजगंज।(न्यूज पैच)। अरोमा गार्डन विद्यापति नगर, बरवा, महराजगंज में आयोजित महराजगंज गॉट टैलेंट (एमजीटी) के ग्रैंड फिनाले में केरला पब्लिक स्कूल, आजाद नगर के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय की ओर से प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
डांस प्रतियोगिता के सोलो डांस वर्ग में कक्षा तीन की अनन्या रावत एवं रिया गौतम, कक्षा चार की वैष्णवी मिश्रा, कक्षा छह की सौम्या स्वर्णकार, कक्षा सात की अस्मिता एवं दिव्यांशी यादव तथा कक्षा आठ की जरीना खातून ने प्रतिभाग किया। वहीं ग्रुप डांस में कक्षा पांच के अयान सिद्दीकी, अब्दुस समद, सैफ सिद्दीकी, एम.डी. अयान तथा कक्षा छह के राज गौतम ने शानदार प्रस्तुति दी।
इसी क्रम में जीके प्रतियोगिता में कक्षा सात के अभय मिश्रा तथा कक्षा आठ के जियाउल हक, मोहम्मद फैज, आयुष मिश्रा एवं सिद्धार्थ पौडेल सहित अन्य विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
विद्यालय के डायरेक्टर फैज अहमद ने कहा कि बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता केवल उन्हें उचित मंच और प्रोत्साहन देने की है। “महराजगंज गॉट टैलेंट जैसे आयोजन विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा पहचानने और उसे निखारने का अवसर प्रदान करते हैं। केरला पब्लिक स्कूल अपने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ कला, संस्कृति, खेल और विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों में उनकी सहभागिता को निरंतर प्रोत्साहित करता है।” उन्होंने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य रत्नाकर शर्मा एवं शिक्षिकाओं सरिता गुप्ता, कंचन गुप्ता, कौशिकी पटेल, शहनाज खातून, दिव्या शर्मा, पूनम गुप्ता, सुलोचना शर्मा, उज्ज्वला विश्वकर्मा, सानिया खातून एवं अम्मार आलम ने विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया और उनका उत्साहवर्धन किया।




