20 पदक जीतकर हाजी अजहर खान इंटर कॉलेज ने जिले में हासिल किया प्रथम स्थान
पाँचवीं इंटर स्कूल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने जीते 15 स्वर्ण, 3 रजत और 2 कांस्य पदक

पनियरा, महराजगंज।(न्यूज पैच)। हाजी अजहर खान इंटर कॉलेज, उस्का पनियरा, महराजगंज के खिलाड़ियों ने पाँचवीं इंटर स्कूल ताइक्वांडो चैंपियनशिप–2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। 11 अक्टूबर को आयोजित प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ियों ने 15 स्वर्ण, 3 रजत और 2 कांस्य सहित कुल 20 पदक जीते।
स्वर्ण पदक विजेताओं में अंकित, प्रिंस, अभय, शिवांगी चौहान, आख्या चौहान, सोनम चौहान, आराध्या पटेल, नीलू पाण्डेय, नीतू यादव, मुस्कान, रितिका, अमृता पटेल, आस्था, राजनंदनी वर्मा और रंजीत शामिल हैं। अंशिका पटेल, सुकन्या चौहान तथा अनन्या चौहान ने रजत पदक हासिल किए। वहीं पवन और अंश ने कांस्य पदक जीते।
इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। विद्यालय के प्रबंधक मोहम्मद सलीम खान ने सभी विजेता खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं सहयोगी शिक्षकों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और लगन की सराहना करते हुए आगामी प्रतियोगिताओं में भी बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ दीं।




