मन और शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग जरूरी: अमरेंद्र शर्मा
निशुल्क बाल योग एवं संस्कार शिविर का तीसरा दिन

महाराजगंज।(न्यूज पैच)। फरेंदा रोड स्थित शंकर वाटिका हाल में भारत स्वाभिमान ट्रस्ट एवं पतंजलि योग समिति के तत्वाधान में निशुल्क बाल योग एवं संस्कार शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर के तीसरे दिन योग दिवस के मुख्य अतिथि जीएसवीएस इंटर कॉलेज के विज्ञान शिक्षक अमरेंद्र शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि योग्य शिक्षक सुरेंद्र गुप्ता रहे।
मुख्य अतिथि अमरेंद्र शर्मा ने कहा कि भारत स्वाभिमान ट्रस्ट एवं पतंजलि योग समिति के तत्वाधान में आयोजित आयोजक मंडल के संयोजक विंध्यवासिनी सिंह के नेतृत्व में बहुत ही सराहनीय कार्य किया जा रहा है जो प्रतिवर्ष नगर के सैकड़ो बाल योग साधकों को योग के साथ-साथ संस्कार के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी जा रही है। उसी क्रम में उन्होंने कहा कि इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य बच्चों को शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने, मोबाइल की लत से दूर करने और उनमें नैतिक संस्कार व एकाग्रता बढ़ाना है। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ योग शिक्षक सुरेंद्र गुप्ता ने कहा कि बच्चों को योगासन, प्राणायाम और ध्यान के जरिए शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत बनाया जा रहा है। शिविर के संयोजक विंध्यवासिनी सिंह ने कहा कि योग एवं संस्कार शिविर को आयोजित करने का एकमात्र उद्देश्य है की बच्चों के अंदर नैतिकता, चरित्रता और आध्यात्मिकता का ज्ञान कराना है।
उन्होंने कहा कि बच्चों में अच्छे संस्कार विकसित करना, उन्हें माता-पिता की सेवा करने बड़ों का आदर करना, और गलत रास्तो से दूर रहने के लिए इस संस्कार शिविर के माध्यम से बताया जा रहा हैl शिविर में मुख्य रूप से योग योग योग शिक्षिका प्राची गोयनका, योग शिक्षक संत कुमार वर्मा, राकेश अग्रहरी, पवन मिश्रा, उपेंद्र जायसवाल, धर्मेंद्र कुमार गुप्ता मेजर अखिलेश्वर राव, प्रांजल गुप्ता नगर प्रभारी विनोद कुमार गुप्ता, बीडी यादव, डॉक्टर गिरजेश यादव सहित तमाम योग साधन मौजूद रहे।




