ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़
टीम ने वर्चुअल माध्यम से जाना दुबौली आरोग्य मंदिर का हाल

सिन्दुरिया, महराजगंज।(न्यूज पैच)। नेशनल टीम द्वारा जूम के माध्यम से आयुष्मान आरोग्य मंदिर में दी जा रही सेवाओं की गुणवत्ता के बारे में विस्तृत जानकारी ली।
इस दौरान सीएचओ रोशनी पाल द्वारा सभी बिंदुओं पर एक एक कर के बिस्तार जानकारी दी। उन्होंने हाइजिन , ओपीडी में आने वाले मरीजों को दी जाने वाली सेवा, उनकी ब्लड जांच आदि के बारे में जानकारी ली। एएनएम आभा पटेल द्वारा टीकाकरण की जानकारी दी गयी कि कौन वैक्सीन किस बीमारी के लिए कब कब दिया जाता है।
साथ ही गर्भवती महिलाओं की क्या क्या टिका लगता है और कौन कौन जाँच करायी जाती है। इस अवसर पर डिप्टी सीएमओ डा. के पी सिंह , बीपीएम सूर्य प्रताप सिंह , उमाशंकर यादव, राधिका मणि सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
प्रमोद कुमार मौर्य




