क्राइमब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़
अलग-अलग स्थान से दो लोग देशी शराब के साथ पकड़े गये, मुकदमा दर्ज

सिन्दुरिया, महराजगंज।(न्यूज पैच)। स्थानीय थाना की पुलिस ने दो लोगों को अलग-अलग स्थान से देशी शराब के साथ पकड़ लिया और शराब बरामद करते हुए आबकारी अधिनियम की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया ।
इस दौरान सिन्दुरिया थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला ने बताया कि थाना क्षेत्र के ग्रामसभा भागाटार निवासी बासुकीनाथ पुत्र बैजनाथ के कब्जे से अवैध 22 पाउच टेट्रा पैक देशी शराब बरामद कर लिया गया। इसी प्रकार थाना क्षेत्र के ग्रामसभा मोहनापुर निवासी धर्मेंद्र पुत्र जयराम के कब्जे से अवैध 45 पाउच टेट्रा पैक बंटी बबली देशी शराब बरामद लिया गया।
पुलिस दोनों के विरुद्ध 60 (1) आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई में जुट गयी।




