महराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

नगर पालिका अध्यक्ष ने सफाई कार्यों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

फरेंदा रोड और सिविल लाइन क्षेत्र में चल रहे नाला एवं सफाई अभियान का लिया जायजा

महराजगंज।(न्यूज पैच)। नगर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद द्वारा चलाए जा रहे विशेष सफाई अभियान के तहत रविवार को नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल ने विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष ने फरेंदा रोड पर चल रहे सफाई कार्यों की स्थिति देखी और संबंधित कर्मचारियों को सफाई व्यवस्था बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़क किनारे नालियों की सफाई, कूड़ा उठान एवं जलनिकासी व्यवस्था की जानकारी लेते हुए कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया।

इसके बाद डॉ. पुष्पलता मंगल ने सिविल लाइन स्थित रामजानकी मंदिर के बगल में पोकलेन मशीन द्वारा चलाए जा रहे नाली सफाई कार्य का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नालियों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने तथा जलभराव की समस्या से बचाव के लिए प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि बरसात के मौसम को देखते हुए शहर की साफ-सफाई और जलनिकासी व्यवस्था को दुरुस्त रखना प्राथमिकता है। उन्होंने कर्मचारियों से पूरी जिम्मेदारी और तत्परता के साथ कार्य करने को कहा, ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

इस दौरान सभासद ऋषिकेश पटेल, सफाई लिपिक उमाशंकर, सफाई नायक इंद्राशन हदीस सहित क्षेत्र के कई सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे। स्थानीय लोगों ने भी नगर पालिका द्वारा चलाए जा रहे सफाई अभियान की सराहना की।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!