केएमसी मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल में 1 अगस्त से संचालित है निःशुल्क मेगा सर्जरी कैम्प
200 से अधिक मरीजों को भर्ती कर किया जा रहा है निःशुल्क इलार्ज

महाराजगंज।(न्यूज पैच)। जनपद के केएमसी मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल ने समाज के आर्थिक रूप से कमजोर तथा किसी कारण से सरकार के निःशुल्क चिकित्सा याेजना से वंचित वर्गों के लिए एक ऐतिहासिक पहल की है। अस्पताल परिसर में निःशुल्क मेगा सर्जरी कैम्प का आयोजन किया गया है, जो 1 अगस्त से प्रारम्भ होकर निरंतर जारी है।
इस कैम्प में सभी प्रकार की सर्जरी, दवाइयाँ और जाँच पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि अनुभवी एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम मरीजों का उपचार कर रही है। इस पहल का उद्देश्य है कि कोई भी मरीज धनाभाव के कारण उपचार से वंचित न रहे। साथ ही संस्थान के चेयरमैन श्री विनय कुमार श्रीवास्तव जी के जनसेवा का संकल्प अनवरत चलता रहें । इस विषय की जानकारी देते हुयें सीईओ डॉ एस एम रफिक ने कहा कि “सेवा ही हमारा संकल्प है। स्वस्थ समाज ही समृद्ध राष्ट्र की नींव है।” हम सभी के सुलभ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करा रहे है । मिली जानकारी के अनुशार ऑर्थोपेडिक्स विभाग में हड्डी टूटना, घुटना प्रत्यारोपण, रीढ़ की सर्जरी के कुल लगभग 25 मरीज,जनरल सर्जरी विभाग में अपेंडिक्स, हर्निया, पित्ताशय की पथरी आदि के 45 मरीज,गायनी एवं प्रसूति विभाग में सी-सेक्शन, गर्भाशय संबंधी सर्जरी के 30 से 28 मरीज,ईएनटी (कान-नाक-गला) विभाग में टॉन्सिल, कान की सर्जरी, नाक की हड्डी सीधी करना के 19 मरीज सहित विभिन्न विभागों में कुल मिलाकर लगभग 200 से अधिक मरीजों का उपचार इस योजना में जारी है ।
अस्पताल प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को गंभीर समस्या है और सर्जरी की आवश्यकता है तो तुरंत इस योजना का लाभ लें इसके लिए एक नम्बर भी जारी किया गया है 05523 350400 । योजना का लाभ लेने के लिए लगातार लोग अस्पताल पहुच रहे है ।




