ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

अनजान लिंक पर क्लिंक, एक झटके में खाता खाली

जनवरी में हुई जालसाजी तो जुलाई में पीड़ित को मिली रकम, खाते में रकम आने में लगे करीब छह माह

महराजगंज (न्यूज पैच ब्यूरो)। साइबर अपराधी रकम ठगने के लिए तरह तरह के हथकंडे़ अपना रहे हैं। पीड़ितों की ओर से त्वरित शिकायत मिलने पर साइबर रकम वापस करने में मदद कर रहा है। बृहस्पतिवार को 9,860 रुपये पीड़ित को खाते में वापस कराया गया। पीडित को रकम दिलाने में करीब छह माह का वक्त गुजर गया। साइबर सेल की ओर से लोगों को जागरूक करने के साथ ही अनजान लिंक को अनदेखा करने का अनुरोध किया जा रहा है। छोटी सी चूक लोगों को मुश्किल में डाल देती है।

चौक थाना क्षेत्र के बेलभरिया गांव के रहने वाले उदयभान करीब छह माह पहले साइबर ठगी के शिकार हो गए। छह जनवरी 2026 को उनके मोबाइल पर एक लिंक आया। उसके निचे लिखा था की टीवी, फ्रीज समेत अन्य सामान लेने पर छूट मिलेगा। बकायदा कंपनी का नाम लिखकर गुमराह किया था। उदभान झांसे में आकर ज्योंही लिंक पर क्लिक किए त्योहीं जालसाज के जाल में फंस गए। क्लिक करने के बाद एक के बाद एक सूचनाएं भरने को कहा गया। इसके बाद उदयभान की ओर से क्रमश: सभी जानकारी दर्ज कर दी गई। अंत में ओटीपी आया तो उसे खाली स्थान पर दर्ज करने को कहा गया। उदयभान ने ओटीपी दर्ज कर दी। करीब एक घंटे के बाद खाते से रकम कट गया। 9,860 रुपये का संदेश आया। यह देखकर वह परेशान हो गए। आस पास के लोगों से जानकारी ली तो पता चला की साइबर ठगी हो गई है। उन्होंने बगैर देरी किए सीधे साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई। टीम की ओर से जरूरी औपचारिकता पूरी करने के बाद जालसाजों पर शिकंजा कसा गया। एक एक बाद एक जरूरी प्रक्रिया पूरी करने में छह माह गुजर गया। 2 जुलाई को उदयभान के खाते में साइबर सेल ने रकम वापस कराने में सफलता हासिल की। उन्होंने साइबर सेल के प्रति अभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि लालच में आने के कारण यह गड़बड़ी हो गई। किसी को भी झांसे में आने की जरूरत नहीं है।

साइबर थाने के प्रभारी निरीक्षक सजनू यादव ने बताया कि शिकायत प्राप्त होते ही पुलिस की ओर से 1930 साइबर हेल्पलाइन एवं पोर्टल के माध्यम से संबंधित बैंक से तत्काल समन्वय स्थापित किया गया। पुलिस की तत्परता एवं समयबद्ध कार्रवाई के फलस्वरूप पीड़ित के बैंक खाते में 9,860 रुपये की धनराशि सफलतापूर्वक वापस कराई गई।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!