महिला से मंगलसूत्र ठगने वाले ठग को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल
मंगलसूत्र , मोटरसाइकिल व ज्वेलरी रसीद बरामद औरहियां में एक महिला को तंत्र - मंत्र का झांसा देकर मंगलसूत्र लेकर हो गए थे फरार

पनियरा ( महराजगंज ) ।न्यूज पैच। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम औरहियां के कोमर टोले पर मंगवाल को दिन में दो ठगों ने एक महिला को तंत्र – मंत्र का झांसा पढ़ा कर उसे डराते हुए कहा कि तुम्हारे पति की असमायिक मौत हो जाएगी , इससे बचने का उपाए बता कर उसे अपने झांसे में लेकर उसका सोने का मंगलसूत्र लेकर फरार हो गए । मामले में सूचना पर पहुंची पुलिस तत्काल सक्रीय हुई और तमाम सबूत खंगालते हुए ठगों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश देना शुरू कर दिया और बृहस्पतिवार को ठगी में शामिल दो ठगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और चालान न्यायालय भेज दिया ।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि महिलाओं को बहला – फुसला कर धोखाधड़ी से आभूषण हड़पने वाले दो अभियुक्त अरविन्द पुत्र रामशंकर निवासी रमवापुर , थाना पनियरा जनपद – महराजगंज , राजू पुत्र कलाम निवासी ग्राम बहरामपुर थाना पनियरा – जनपद महराजगंज को पनियरा के थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर बृहस्पतिवार को बाकी मंदिर से पहले पीपल के पेड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया । गिरफ्तार दोनो अभियुक्तों के कब्जे से एक अदद मंगलसूत्र पीली धातु , मोटरसाइकिल पैशन प्रो व 09 वर्क कूटरचित ज्वेलरी रसीद बरामद हुई है । अभियुक्तों के विरुद्ध पनियरा थाने पर मुकदमा अपराध संख्या 309 / 2026 धारा 318 ( 4 ) , 317 (4 ) , 336 ( 3 ) , 338 , 340 ( 2 ) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है । अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष पनियरा कुंवर गौरव सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक देवेन्द्र दूबे , हेड कांस्टेबल राजेश सिंह , कांस्टेबल बृजपाल यादव , कांस्टेबल विष्णु अग्रहरि शामिल रहे ।
अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास-
अभियुक्त अरविन्द पुत्र रामशंकर-
1.मु0अ0सं0 309/2026, धारा 318(4), 317(4), 336(3), 338, 340(2) बीएनएस, थाना पनियरा, जनपद महराजगंज।
2.मु0अ0सं0 291/2022, धारा 147, 323, 352, 354(क), 452, 504, 506 भादवि एवं पॉक्सो एक्ट, थाना खलीलाबाद, जनपद संतकबीरनगर।
3.मु0अ0सं0 95/2026, धारा 316(2), 317(2) बीएनएस, थाना खलीलाबाद, जनपद संतकबीरनगर।
4.मु0अ0सं0 250/2026, धारा 317(2), 318(4), 319(2) बीएनएस, थाना महुली, जनपद संतकबीरनगर।
5.मु0अ0सं0 35/2026, धारा 305(अ), 317(2), 331(4) बीएनएस, थाना बेलहरकला, जनपद संतकबीरनगर।
अभियुक्त राजू पुत्र कलाम-
मु0अ0सं0 309/2026, धारा 318(4), 317(4), 336(3), 338, 340(2) बीएनएस, थाना पनियरा, जनपद महराजगंज।
आफताब आलम खां
पनियरा महराजगंज




