Uncategorizedब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़
सेवा संकल्प अभियान के तहत दुर्गा मंदिर में महायज्ञ एवं हवन-पूजन, जनकल्याण की कामना

महराजगंज।(न्यूज पैच)। सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद महराजगंज की ओर से दुर्गा मंदिर प्रांगण में महायज्ञ, हवन-पूजन एवं प्रार्थना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की गई।
इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार मिश्रा ने विधि-विधान के साथ हवन-पूजन किया और जनहित एवं लोककल्याण की प्रार्थना की। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान श्रद्धा एवं भक्तिभाव का वातावरण रहा।
कार्यक्रम में प्रधान लिपिक बैकुंठनाथ यादव, रेवेन्यू इंस्पेक्टर आशीष यादव, कंप्यूटर ऑपरेटर इंद्रेश कुमार, सफाई लिपिक उमाशंकर, सफाई नायक इंद्राशन सहित नगर पालिका परिषद के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।




