ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपी
नवरात्रि मेला एवं दशहरा के दृष्टिगत नगर कस्बे में भारी एवं व्यावसायिक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

महराजगंज।(न्यूज पैच)। शारदीय नवरात्रि के अंतर्गत दुर्गा नवमी एवं दशहरा पर्व के अवसर पर नगर क्षेत्र में संभावित भीड़-भाड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने एवं जाम की स्थिति से बचाव के लिए 19व20अक्टूबर कोप्रातः 10:00 बजे से रात्रि 02:00 बजे तक भारी एवं व्यावसायिक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।इस दौरान नो-एंट्री/डायवर्जन प्वाइंट. सिंदुरिया शिकारपुर झनझनपुर,पकड़ी चौकी निर्धारित किया गया है। यातायात पुलिस के अनुसार आपातकालीन सेवाओं से जुड़े वाहनों को प्रतिबंध से छूट रहेगी।
यातायात पुलिस ने आमजन एवं वाहन चालकों से निर्धारित यातायात व्यवस्था का पालन करने तथा पर्व के दौरान सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।




