ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

प्रो. शिब्बन लाल सक्सेना की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि

जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब के तत्वाधान में पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि 

महराजगंज।(न्यूज पैच)। पूर्वांचल के गांधी के नाम से प्रसिद्ध महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, संविधान सभा के सदस्य, पूर्व सांसद एवं शिक्षाविद् प्रो. शिब्बन लाल सक्सेना की पुण्यतिथि पर मंगलवार को जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब, महराजगंज के तत्वावधान में सक्सेना चौराहे पर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। क्लब के जिलाध्यक्ष अजय श्रीवास्तव के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारों ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि प्रो. शिब्बन लाल सक्सेना ने स्वतंत्रता संग्राम से लेकर शिक्षा के प्रसार और क्षेत्र के विकास तक में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने शिक्षा को समाज में बदलाव का माध्यम मानते हुए इस क्षेत्र में जागरूकता की अलख जगाई। महराजगंज को जनपद के रूप में पहचान दिलाने और क्षेत्र के विकास में उनके योगदान को सदैव याद किया जाएगा।

वक्ताओं ने कहा कि प्रो. सक्सेना का जीवन त्याग, संघर्ष, सादगी और जनसेवा का प्रतीक है। उनके विचार आज भी समाज को नई दिशा देने की प्रेरणा देते हैं। उनके शिक्षा संबंधी आदर्शों को अपनाना और नई पीढ़ी को उनके संघर्षों से परिचित कराना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

उल्लेखनीय है कि प्रो. शिब्बन लाल सक्सेना की स्मृतियों को अक्षुण्ण बनाए रखने के उद्देश्य से जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब ने उनकी आदमकद प्रतिमा स्थापित कराने तथा चौराहे का नाम उनके नाम पर रखवाने की पहल की थी।

कार्यक्रम में क्लब के संरक्षक सुनील श्रीवास्तव, जिला महामंत्री विनय नायक, वरिष्ठ पत्रकार अनिल वर्मा, तहसील अध्यक्ष विपिन श्रीवास्तव, पूर्व सदर अध्यक्ष विनोद गुप्ता, शमसुलहुदा, राकेश प्रजापति, महेंद्र सहित काफी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे। सभी ने प्रो. शिब्बन लाल सक्सेना को नमन करते हुए उनके योगदान को याद किया।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!