ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़
महराजगंज में 17 एवं 24 अक्टूबर को विशेष कैंपों का होगा आयोजन

महराजगंज।(न्यूज पैच)। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के अंतर्गत जनपद महराजगंज में 17 एवं 24 अक्टूबर 2026 को विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे। कैंप प्रातः 10 बजे से अपराह्न 4 बजे तक सभी बूथों पर लगेंगे। इनमें 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके तथा मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित पात्र नागरिकों के नाम शामिल किए जाएंगे। मतदाता सूची में नाम, फोटो अथवा अन्य विवरण में त्रुटि होने पर भी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। नागरिकों से अपील है कि वे अपने बूथ पर पहुंचकर अद्यतन फोटोयुक्त पहचान पत्र, निवास संबंधी अभिलेखों की स्वप्रमाणित छायाप्रति तथा उपलब्ध होने पर परिवार के सदस्यों के मतदाता पहचान पत्र साथ लाएं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को कैंपों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।




