पूर्व माध्यमिक विद्यालय जडार मे चोरी, आठ बोरी अनाज उठा ले गये चोर

पनियरा, महराजगंज।(न्यूज पैच)। पनियरा विकास खंड के पूर्व माध्यमिक विद्यालय जडार मे चोरो ने कमरे की खिडकी काट आठ बोरी अनाज उठा ले गये।शनिवार को स्कूल पहुचे शिक्षको ने चोरी की घटना देख सकते मे आ गये। स्कूल के प्रधानाध्यापक राहुल पटेल ने घटना की जानकारी ग्राम प्रधान को दी और तत्पश्चात भिटौली पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर कार्यवाही की मांग की।
पुलिस को दिये प्रार्थनापत्र के अनुसार स्कूल के पुस्तकालय कक्ष मे एमडीएम का अनाज रखा गया था। गुरुवार को स्कूल के कक्षा कक्षो के साथ पुस्तकालय कक्ष मे ताला बंद हुआ। शुक्रवार को रक्षाबंधन का अवकाश था, इसके पश्चात शनिवार को जब स्कूल खुला तो पुस्तकालय कक्ष की खिडकी के लोहे आरी से काट अनाज की बोरी निकालने की जानकारी हुई। खिडकी के पास पदचिन्हो से प्रतीत हो रहा है कि चोर स्कूल की बाउंड्री वाल लांघ उत्तर दिशा मे खेतो के रास्ते अनाज ले गये है।
फिलहाल स्कूल के प्रधानाध्यापक ने घटना की जानकारी भिटौली पुलिस को दे दी है।




