नशा मुक्त भारत अभियान स्वस्थ भारत के लिए आयुर्वेद : बी. के. विमल

सिन्दुरिया, महराजगंज।(न्यूज पैच)। नगर पंचायत चौक बाजार स्थित दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज में प्रातः कालीन प्रार्थना सभा में छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए विद्यालय के शिक्षक बिनोद कुमार विमल ने कहा कि नशा एक गंभीर समस्या है जो नागरिकों के स्वास्थ्य, परिवार और समाज को कमजोर करती है।
नशा नागरिकों के जीवन पर गंभीर और घातक प्रभाव डालता है। यह मुख्य रूप से शारीरिक स्वास्थ्य की हानि, मानसिक तनाव व अवसाद और आर्थिक व सामाजिक बर्बादी का कारण बनता है। हाल ही में शुरू किए गए नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान जैसी पहलों में युवा अपनी शारीरिक व मानसिक ऊर्जा का सही उपयोग कर रहे हैं। नशा मुक्त भारत अभियान में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है क्योंकि वे इस जन आंदोलन के मुख्य प्रेरक, बदलाव के दूत और जागरूक नागरिक हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं से अपील करते हुए कहा कि जन जागरूकता और जनभागीदारी के माध्यम से नशामुक्त भारत का संकल्प मजबूत करेगा। हम सभी का लक्ष्य हर गांव नशामुक्त, हर मोहल्ला नशामुक्त और हर कैंपस नशामुक्त।
आइए हम सभी मिलकर संकल्प लें कि नशा छोड़ें, भविष्य जोड़ें।इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं और सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
प्रमोद कुमार मौर्य




