वन महोत्सव के तहत राजकीय इंटर कालेज में विधायक ने किया पौधारोपण

पनियरा, महराजगंज।(न्यूज पैच) गोरखपुर वन प्रभाग के बांकी रेंज के द्वारा सोमवार को राजकीय इंटर कालेज पनियरा में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने पौधारोपण किया। इस दौरान डीएफओ शुभम् सिंह व कॉलेज के छात्रों द्वारा ट्री गार्ड सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधों का पौधारोपण किया गया।
इस दौरान एक कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि पौधारोपण से पर्यावरण को फायदा होगा। उन्होंने ने लोगों से अपील की कि लगाये गये पौधों को सुरक्षित रखे। उन्हें नुकसान न पहुंचाएं।
डीएफओ शुभम् सिंह ने कहा कि हमारा दायित्व बनता है कि आने वाली पीढ़ी को सुरक्षित रखने के लिए जरूरी है वृक्ष लगाना । एक पेड़ मां के नाम जरूर लगाएं और अपनी भागीदारी सुनिश्चित करे। यहां के लोग एक एक पेड़ गोद ले ले। ताकि वे सुरक्षित रहे, ये हमारे आक्सीजन प्लांट है। जो हमें सालो साल आक्सीजन देंगे।
इस मौके पर चेयरमैन उमेश चंद्र जायसवाल, ब्लाक प्रमुख वेद प्रकाश शुक्ला, वन क्षेत्राधिकारी हरिकेश नायक, प्रधानाचार्य राकेश कुमार मेघानी, जिला महामंत्री राजेश यादव उर्फ बबलू, मंडल अध्यक्ष उमेश प्रजापति, आफाक आलम उर्फ सैफ खान , अखिलेश जायसवाल , उप क्षेत्रीय वनाधिकारी मनीष तिवारी, अजीत पति त्रिपाठी, बालजी सिंह , रूपेश शर्मा,शेषनाथ उर्फ गुड्डू सिंह, सरफराज उर्फ लल्लू दुर्गा दत्त राय, उप क्षेत्रीय वनाधिकारी, बांकी रेंज , मनीष कुमार तिवारी, उप क्षेत्रीय वनाधिकारी बांकी रेंज ,अजीत पति त्रिपाठी, वन दरोगा , प्रवीण सिंह, वन दरोगा बांकी रेंज व रितेश यादव, वन दरोगा बांकी रेंज ,विशाल गौंड, वन रक्षक, विनय यादव, व दौलत सिंह वन रक्षक आदि मौजूद रहे ।
आफताब आलम खां
पनियरा महराजगंज




