ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़
न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज

सिन्दुरिया, महराजगंज।(न्यूज पैच)। स्थानीय थाना क्षेत्र की एक ग्राम सभा निवासिनी एक पीड़िता ने न्यायालय में वाद दायर कर एक व्यक्ति के विरुद्ध शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाना, शादी से इनकार करना, गाली देना व जान से मारने की धमकी देने का आरोपी लगायी थी।
उक्त वाद की सुनवाई कर न्यायालय ने सिन्दुरिया पुलिस को उक्त मामले में मुकदमा दर्ज कर जाँच करनेका आदेश दिया है। इस संबंध में सिन्दुरिया थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर बीएनएस की धारा 69, 351 (2) एवं 352 के तहत आरोपी शाहिद, जमालुद्दीन, रुकिया एवं नीलू के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस द्वारा विधिक कार्रवाई की जा रही है।
प्रमोद कुमार मौर्य




