रसायन विज्ञान को आसान बनाएगी सुशी सक्सेना की नई पुस्तक ‘The Chemistry Connection’

न्यूज पैच। विज्ञान लेखिका सुशी सक्सेना की नई पुस्तक “The Chemistry Connection (Chemistry in Our Daily Life)” प्रकाशित हो गई है। यह पुस्तक रसायन विज्ञान को दैनिक जीवन से जोड़ते हुए सरल और रोचक शैली में समझाने का प्रयास करती है।
पुस्तक में बताया गया है कि रासायनिक तत्व और अभिक्रियाएँ हमारे रोजमर्रा के जीवन के लगभग हर पहलू में मौजूद हैं। सुबह की चाय, रसोई में होने वाली प्रक्रियाएँ, प्याज काटते समय आने वाले आँसू, माचिस की तीली, साबुन, टूथपेस्ट और बिजली के बल्ब जैसी सामान्य वस्तुओं एवं घटनाओं के पीछे छिपे वैज्ञानिक सिद्धांतों को आसान अंग्रेज़ी में उदाहरणों, रासायनिक समीकरणों और प्रयोगों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है।
लेखिका का उद्देश्य रसायन विज्ञान को छात्रों और आम पाठकों के लिए एक कठिन विषय के बजाय रोचक और उपयोगी विज्ञान के रूप में प्रस्तुत करना है, ताकि लोग अपने आसपास की वैज्ञानिक प्रक्रियाओं को सहजता से समझ सकें।
पुस्तक के लेखन में सहयोग देने वाले अनेक वैज्ञानिकों एवं शिक्षाविदों के प्रति सुशी सक्सेना ने आभार व्यक्त किया है। इनमें डॉ. ए.पी. जयरामन (मुंबई), डॉ. विजय गर्ग (पंजाब), डॉ. वीर सर (गोवा), डॉ. राम शंकर (इंदौर) तथा डॉ. अश्क हुसैन (जम्मू-कश्मीर) प्रमुख हैं। इसके अलावा सतीश एम., तमन्ना, मेलिना, सुनीता फडणीस, आदराम नायक, अनामिका तथा अमेरिका में रहने वाले अपने मित्रों एनी, एमेलिया, लियोम सर और रोहित के सहयोग और प्रोत्साहन के लिए भी उन्होंने विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया है।
लेखिका का कहना है कि यह पुस्तक छात्रों, शिक्षकों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों तथा विज्ञान में रुचि रखने वाले सभी पाठकों के लिए उपयोगी साबित होगी। इसमें विज्ञान को व्यावहारिक जीवन से जोड़ते हुए सहज और आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया गया है।
यह पुस्तक छात्रों, शिक्षकों और विज्ञान में रुचि रखने वाले सभी लोगों के लिए अत्यंत उपयोगी है। पुस्तक खरीदने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें:




