ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

आज 20 केंदों पर होगी टीईटी की परीक्षा, तैयारी पूरी

नकलविहीन परीक्षा के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम, परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले बंद होंगे केंद्रों के गेट; पूर्व डीआईजी एस.पी. उपाध्याय बनाए गए ऑब्जर्वर 

महराजगंज।(न्यूज पैच)। जिले में शिक्षक बनने का सपना संजोए हजारों अभ्यर्थियों के लिए आज से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) का आयोजन शुरू हो रहा है। तीन दिनों तक चलने वाली इस परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले के 20 परीक्षा केंद्रों पर कुल 37,814 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को नकलविहीन, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है।

जिला प्रशासन के अनुसार परीक्षा 2 और 3 जुलाई को दो-दो पालियों, जबकि 4 जुलाई को एक पाली में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक चलेगी। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को समय से पहुंचने की सलाह दी गई है, ताकि प्रवेश प्रक्रिया सुचारु रूप से पूरी हो सके।

समय से पहले पहुंचे अभ्यर्थी

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम डेढ़ घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर सभी परीक्षार्थियों की सघन जांच की जाएगी। परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले केंद्र का गेट बंद कर दिया जाएगा, जिसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी।

पहचान सुनिश्चित करने के लिए सभी अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा। परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र के साथ आधार कार्ड अथवा किसी अन्य वैध फोटोयुक्त पहचान पत्र की मूल प्रति साथ लानी अनिवार्य होगी।

हर परीक्षा केंद्र पर रहेगी कड़ी सुरक्षा

टीईटी परीक्षा को पूरी तरह नकलविहीन बनाने के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत प्रत्येक केंद्र पर उपनिरीक्षक, महिला एवं पुरुष कांस्टेबल सहित पर्याप्त पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।

पुलिस केवल मुख्य प्रवेश द्वार पर ही नहीं, बल्कि परीक्षा केंद्र के आसपास और पीछे के हिस्से में भी तैनात रहेगी, ताकि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। परीक्षा के दौरान बाहरी व्यक्तियों की गतिविधियों पर भी विशेष निगरानी रखी जाएगी।

अधिकारी लगातार करेंगे निरीक्षण

जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारी परीक्षा अवधि के दौरान विभिन्न परीक्षा केंद्रों का लगातार निरीक्षण करेंगे। उनका उद्देश्य परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखना तथा किसी भी तरह की अनियमितता को तत्काल रोकना होगा।

पूर्व डीआईजी एस.पी. उपाध्याय बनाए गए ऑब्जर्वर

शिक्षक पात्रता परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए पूर्व डीआईजी एस.पी. उपाध्याय को परीक्षा का ऑब्जर्वर नामित किया गया है। वह परीक्षा व्यवस्था पर नजर रखते हुए केंद्रों का निरीक्षण करेंगे और पूरी प्रक्रिया की निगरानी करेंगे।

जिला प्रशासन ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे समय का विशेष ध्यान रखें, निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा परीक्षा केंद्र पर केवल आवश्यक दस्तावेज लेकर पहुंचें। प्रशासन का कहना है कि किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि या नकल के प्रयास पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!