ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़
महराजगंज पहुंचे हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति प्रवीण कुमार गिरि, प्रशासन ने किया स्वागत
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया अभिनंदन, पुलिस बल ने दी गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी

महराजगंज।(न्यूज पैच)। इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति प्रवीण कुमार गिरि के महराजगंज प्रथम आगमन पर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की ओर से स्वागत किया गया। इलाहाबाद हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार न्यायमूर्ति प्रवीण कुमार गिरि महराजगंज के प्रशासनिक न्यायमूर्ति भी हैं।
जनपद आगमन पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने न्यायमूर्ति को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। इसके बाद पुलिस बल की ओर से उन्हें नियमानुसार गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
इस अवसर पर जनपद के वरिष्ठ प्रशासनिक एवं न्यायिक अधिकारी भी मौजूद रहे। न्यायमूर्ति के आगमन को लेकर न्यायिक परिसर में भी अधिवक्ताओं ने उनका स्वागत किया।




