ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

शिक्षक हितों के लिए ध्रुव कुमार त्रिपाठी के पक्ष में मतदान की अपील

विधायक जय मंगल कनौजिया ने तीन शिक्षण संस्थानों में शिक्षकों से किया जनसंपर्क

महराजगंज।(न्यूज पैच)। गोरखपुर-अयोध्या शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी के पक्ष में मतदान की अपील को लेकर सदर विधायक जय मंगल कनौजिया ने गुरुवार को महराजगंज के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में शिक्षकों से मुलाकात की। उन्होंने जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज, गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक इंटर कॉलेज तथा पंडित दीनदयाल इंटरमीडिएट कॉलेज पहुंचकर शिक्षक मतदाताओं से संपर्क किया और भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज में शिक्षकों से संवाद करते हुए विधायक ने ध्रुव कुमार त्रिपाठी के तीन कार्यकाल के संघर्षों और शिक्षक हितों में किए गए कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के हितों की रक्षा तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए किए गए प्रयासों को ध्यान में रखते हुए उन्हें समर्थन देना चाहिए। विधायक ने शिक्षकों से शिक्षक निर्वाचन में सक्रिय भागीदारी निभाने और भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया।

इसके बाद विधायक ने गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक इंटर कॉलेज और पंडित दीनदयाल इंटरमीडिएट कॉलेज में भी शिक्षकों से मुलाकात कर समर्थन की अपील की।

इस दौरान जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज के प्रबंधक डॉ. बलराम भट्ट, प्रो. धर्मेंद्र सोनकर, देवेंद्र पाठक, गुलाबचंद, डॉ. पीयूष जायसवाल, डॉ. राहुल कुमार सिंह, डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव, डॉ. शांतिशरण मिश्र, राजीव द्विवेदी, जितेंद्र कुमार और गणेश पटेल सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक इंटर कॉलेज में धनंजय सिंह, अमरेंद्र शर्मा, कामाख्या जायसवाल और अभिषेक पांडेय सहित शिक्षक मौजूद रहे। वहीं, पंडित दीनदयाल इंटरमीडिएट कॉलेज में प्रबंधक विजय बहादुर सिंह, प्रधानाचार्य डॉ. एसपी सिंह, जितेंद्र वर्मा और दीनानाथ साहू भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी संजीव कुमार शुक्ला सहित दर्जनों शिक्षक उपस्थित रहे।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!