ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़
मिशन शक्ति टीम द्वारा छात्राओं को दी गई जानकारी

सिसवा बाजार, महराजगंज।(न्यूज पैच)। कोठीभार थाना अंतर्गत मिशन शक्ति टीम /एन्टी रोमियो टीम महिला उप निरीक्षक नेहा कुमारी हेड कांस्टेबल पंकज यादव महिला कांस्टेबल संगीता प्रथा एवं चांदनी द्वारा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सिसवा में मिशन शक्ति फेज 5 अभियान के तहत बालिकाओं व बच्चियों को विभिन्न अपराधों व साइबर अपराध से संबंधित जानकारी दी गयी तथा विभिन्न प्रकार की हेल्प लाइन नं 1098,1090,112,102,108, 1930 ,, आदि के बारे में जानकारी दी गई साथ ही महिला संबंधी कल्याणकारी योजनाओं मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, स्वयं सहायत समूह, महिला समृद्धि योजना आदि के बारे में विशेष जानकारी से अवगत कराते हुए जागरूक किया गया।




