ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

राजस्व वसूली में सुस्ती पर एडीएम सख्त, लक्ष्य के अनुरूप काम करने के निर्देश

50 प्रतिशत से कम वसूली पर जताई नाराजगी, बैनामे और दाखिल-खारिज में अनियमितता मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी

महराजगंज।(न्यूज पैच)। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) डॉ. प्रशांत कुमार की अध्यक्षता में कर-करेत्तर एवं राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की वसूली की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने और लंबित मामलों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी ने स्टांप, आबकारी, व्यापार कर, परिवहन, विद्युत, वानिकी और मंडी समिति सहित विभिन्न विभागों एवं निकायों की राजस्व वसूली की जानकारी ली। वित्तीय वर्ष के छह माह से अधिक समय बीतने के बावजूद निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष 50 प्रतिशत से कम वसूली पाए जाने पर उन्होंने असंतोष जताया। उन्होंने सभी अधिशासी अधिकारियों को वसूली में तेजी लाने और लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए।

बैनामे और दाखिल-खारिज की होगी जांच

अपर जिलाधिकारी ने बैनामे और दाखिल-खारिज की प्रक्रिया में अनियमितताओं को लेकर सब-रजिस्ट्रार और तहसीलदारों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता मिलने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

लंबित राजस्व वादों के निस्तारण पर जोर

बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद की रैंकिंग प्रभावित न हो, इसके लिए सभी अधिकारी निर्धारित लक्ष्यों को ध्यान में रखकर कार्य करें। धारा 116, 34 और 24 से संबंधित लंबित मुकदमों का समयबद्ध निस्तारण करने पर विशेष जोर दिया गया।

इसके अतिरिक्त अंश निर्धारण, ई-परवाना, अंश संशोधन और एंटी भू-माफिया से संबंधित मामलों की भी विस्तार से समीक्षा की गई। अपर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को इन मामलों में प्रभावी कार्रवाई करते हुए प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, जिला आबकारी अधिकारी, समस्त अधिशासी अधिकारी और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!