वन महोत्सव : 20 औषधीय पौधों का किया वृक्षारोपण
पौधों को सुरक्षित एवं संरक्षित रखने का दिलाया संकल्प

सिन्दुरिया, महराजगंज।(न्यूज पैच)। विकास खण्ड मिठौरा के ग्रामसभा मोरवन में रविवार को वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत वृहद वृक्षारोपण आयोजन किया गया। साथ ही लोगों को पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य का संकल्प दिलाया गया।
इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता जोखन पाण्डेय एवं ग्रामप्रधान प्रतिनिधि बृहस्पति यादव के द्वारा संयुक्त रूप किया गया। क्षेत्रीय वन अधिकारी सुनील राव ने कहा कि शासन के निर्देश के क्रम में अभियान चलाकर वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत प्राचीन एवं औषधीय गुणों से युक्त वृक्षों का वृक्षारोपण कराया जा रहा है। इसी के क्रम में रविवार को मोरवन में पीपल,पाकड़, बरगद, गूलर, महुआ, खैर, प्लास एवं गम्हार के कुल 20 पौधे पौधों का वृक्षारोपण किया गया है। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण के बाद ग्रामीणों को इन पौधों को सुरक्षित एवं संरक्षित रखने का संकल्प दिलाया गया।
इस अवसर पर अवसर पर वन दरोगा अशोक सिंह, मोवीन अली, नित्यानंद मौर्य, राहुल, गोपाल उपाध्याय, धर्मेंद्र वर्मा, पारस नाथ यादव, राजेश यादव, सर्वेश कुमार यादव, माधव राज पाण्डेय , अमरनाथ यादव, हरिंद्र वर्मा, श्रीराम यादव, राम कृपाल प्रजापति, श्री जयराम भारती, मगरू वर्मा, सुनील कुमार यादव, फूलबदन शर्मा, अजय कुमार यादव, श्याम सुंदर यादव, राम सवारे यादव एवं अखिलेश यादव सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।




