ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

तीसरे दिन हरिहरपुर फाटक के पास मिला नाबालिक का शव 

पैर फिसलने से नहर में गिर 11 वर्षीय नाबालिग  

सिन्दुरिया, महराजगंज।(न्यूज पैच)। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्रामसभा जगदौर के समीप रविवार को करीब 5.30 बजे देवरिया शाखा की नारायणी नहर की पटरी पर भैंस चराने के दौरान एक 11 वर्षीय नाबालिग का पैर फिसल गया और नाबालिग नहर में गिरकर डूब गया।

स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस एवं एसडीआरएफ की टीम द्वारा तीसरे दिन मंगलवार को नाबालिग की नहर में खोजबीन के दौरान सिन्दुरिया थाना क्षेत्र के ग्रामसभा हरिहरपुर स्थित फाटक के समीप गिरे हुए स्थान से करीब 12 किलोमीटर दूर नाबालिक का शव नहर में उतारते हुए ग्रामीणों ने देखा। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दिये। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को निकलवाया और शव की शिनाख्त परिजनों द्वारा करवाने के बाद पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजवा दिया।

मिली जानकारी के अनुसार रविवार की शाम 5.30 बजे सिन्दुरिया थाना क्षेत्र के ग्रामसभा जगदौर निवासी संतोष विश्वकर्मा के 11 वर्षीय नाबालिग पुत्र रितेश एवं गांव के ही 12 वर्षीय विवेक पुत्र सर्वेश दोनों भैंस चराने के लिए जगदौर स्थित देवरिया शाखा की नारायणी नहर पर आये थे। भैस चराने के दौरान रितेश का पैर नहर में फिसल गया और वह नहर में डूब गया। ग्रामीणों द्वारा मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे सिन्दुरिया थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला के द्वारा एसडीआरएफ की टीम को घटना की जानकारी दी गई। उसके बाद घटनास्थल पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम द्वारा नहर में रितेश को ढूंढने की कवायद शुरू कर दी गई है। तीसरे दिन मंगलवार को करीब 5 बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक का शव नहर में उतराते हुए बह रहा है।

पुलिस ने सूचना को गंभीरता से लेते हुए सिन्दुरिया थाना क्षेत्र के ग्रामसभा हरिहरपुर स्थित फाटक के पास पहुंची और शव को नहर से बाहर निकलवा कर परिजनों द्वारा शव की शिनाख्त थाना क्षेत्र के ग्रामसभा जगदौर निवासी संतोष विश्वकर्मा के 11 वर्षीय नाबालिग पुत्र रितेश के रूप में कराया। इस संबंध में सिन्दुरिया थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला ने बताया कि नाबालिग रितेश थाना क्षेत्र के ग्रामसभा जगदौर के समीप भैंस चराने के दौरान नहर में फिसल कर डूब गया था। पुलिस एवं एसडीआरएफ की टीम के द्वारा लगातार रविवार सोमवार एवं मंगलवार की देर शाम तक नाबालिग को नहर में ढूंढने का प्रयास कर रही थी। इसी बीच सूचना मिली कि हरिहरपुर फाटक के समीप एक शव नहर में बह रहा है।

सूचना पर विश्वास करके मौके पर पहुंच गया और शव को बाहर निकलवा कर परिजनों से शिनाख्त कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

प्रमोद कुमार मौर्य

ये भी पढ़े….

पैर फिसलने से नहर में गिर 11 वर्षीय नाबालिग

दूसरे दिन नहर में खोजबीन करती एसडीआरएस एवं पुलिस की टीम 

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!