ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़स्थानीय शासन

कोयला मंत्रालय के निदेशक ने तीन गावों का किया निरीक्षण

विकास कार्यों की देखी जमीनी हकीकत

सिन्दुरिया, महराजगंज।(न्यूज पैच)। कोयला मंत्रालय के निदेशक दीपक गोयल भारत सरकार के द्वारा मंगलवार को विकास खण्ड मिठौरा क्षेत्र के तीन ग्रामसभाओं का निरीक्षण किया गया। साथ ही उन्होंने गांव के विकास कार्यों की जमीनी हकीकत को बारीकी से देखा।

निरीक्षण के दौरान वे सर्वप्रथम विकास खंड मिठौरा क्षेत्र के ग्रामसभा दरहटा में पहुंचे, वहां पर उन्होंने गांव में स्थित परिषदीय विद्यालय, पंचायत भवन एवं आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। इसके बाद वे ग्रामसभा करौता पहुंचे और वहां पर गांव में बनी हुई पानी टंकी का निरीक्षण किया। इसके बाद में पंचायत भवन एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामसभा परसा सिहुली में स्थित स्वालंबन केंद्र का भी निरीक्षण किया और पंचायत भवन एवं अमृत सरोवर की गुणवत्ता को भी देखा। इसके बाद भी ब्लाक कर्मियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इस दौरान खंड विकास अधिकारी मिठौरा राहुल सागर समेत तमाम ब्लॉक कर्मचारी एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

प्रमोद कुमार मौर्य

Aryan Srivastava

Aryan Srivastava एक अनुभवी और प्रतिबद्ध पत्रकार हैं, जो वर्तमान में News Patch के जिला संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त है, जिसमें उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल न्यूज़ मैनेजमेंट तक हर स्तर पर अपनी दक्षता साबित की है। अपने करियर के दौरान Aryan ने राजनीतिक, सामाजिक और क्षेत्रीय मुद्दों पर गहरी पकड़ विकसित की है। उनकी रिपोर्टिंग निष्पक्षता, सटीकता और विश्वसनीयता के लिए जानी जाती है। वे हमेशा तथ्यों पर आधारित पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं और दर्शकों तक सही और संतुलित जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। जिला संवाददाता के रूप में, Aryan अपने क्षेत्र की महत्वपूर्ण खबरों को जमीनी स्तर से कवर करते हैं और उन्हें प्रभावी तरीके से दर्शकों तक पहुंचाते हैं। वे स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए जनसरोकार की पत्रकारिता को मजबूत बनाने का कार्य कर रहे हैं। Aryan का मानना है कि पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का एक सशक्त साधन है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!