पॉक्सो और दुष्कर्म के मामले में आरोपी गिरफ्तार, श्यामदेउरवां पुलिस की कार्रवाई
नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में युवक गिरफ्तार, साक्ष्यों के आधार पर बढ़ाई गई गंभीर धाराएं

महराजगंज।(न्यूज पैच)। जनपद के श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र में दर्ज दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष श्यामदेउरवां के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने अविनाश राजभर (18 वर्ष 6 माह) पुत्र जनार्दन राजभर, निवासी छातीराम बड़का टोला, थाना श्यामदेउरवां को गुरुवार को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में थाना श्यामदेउरवां पर मु.अ.सं. 192/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2) में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान पीड़िता के बयान एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले में धारा 65(1) बीएनएस तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4(2) भी बढ़ाई गई।
गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे संबंधित न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया।
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अंकित श्रीवास्तव, आरक्षी राजू यादव एवं आरक्षी अमरजीत निषाद शामिल रहे।




