भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को व्यापारियों ने सौंपा पांच सूत्रीय मांग पत्र
मांग में प्रमुख रूप से सिन्दुरिया को नगर पंचायत बनाने की मांग है शामिल

सिन्दुरिया, महराजगंज।(न्यूज पैच)। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल नगर इकाई सिन्दुरिया के अध्यक्ष विद्याभूषण गुप्ता के नेतृत्व में सिन्दुरिया के व्यापारियों द्वारा वित्त राज्य मंत्री व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सांसद पंकज चौधरी को नगर पंचायत बनाने की मांग सहित सिन्दुरिया के विकास हेतु पांच सूत्रीय मांग पत्र सौंपा।
इस दौरान व्यापारियों ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी को दिये गये मांग पत्र में लिखा है कि सिन्दुरिया चौराहा को नगर पंचायत का दर्जा दिलाया जाएं । मुख्य चौराहे पर बड़ी सोलर स्ट्रीट लाइट एवं पांचों मुख्य मार्गों पर सोलर स्ट्रीट लाइट के साथ- साथ स्थानीय चौराहा पर यात्रियों के लिए विश्राम स्थल का निर्माण कराया जाय । साथ ही चौराहा के पास ही स्थित नहर पर छठ घाट का सुंदरीकरण कराया जाय । साथ ही मुख्य चौराहा जो पंचमुखी चौराहा होने के कारण यात्रियों के साथ-साथ गाड़ियों का आवागमन ज्यादा रहता है, जिसके लिए चौराहा के बीचो बीच गोलंबर बनवाया जाय ।
इस अवसर पर कपिल वर्मा, बृजेश प्रजापति, पंकज शर्मा, शैलेश मोदनवाल, बबलू कुमार प्रजापति, धर्मेंद्र गुप्ता, वीरेंद्र प्रसाद, अजय कुमार, बंसराज गुप्ता, तरुण गुप्ता, राजू गुप्ता, विजय यादव, कृपाल शर्मा, सुधाकर यादव एवं अभिषेक सहित तमाम लोग मौजूद रहे।




