ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

जिलास्तरीय अधिकारियों को AI टूल्स के प्रयोग का प्रशिक्षण, सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग पर जोर

महराजगंज।(न्यूज पैच)। जनपद में शासकीय योजनाओं, विकास कार्यक्रमों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार को अधिक प्रभावी, रचनात्मक और जनोन्मुखी बनाने के साथ कार्यालयीन एवं प्रशासकीय कार्यों में आधुनिक तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिलास्तरीय अधिकारियों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित टूल्स के प्रयोग पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई।

कार्यशाला में अधिकारियों को AI टूल्स के व्यावहारिक, सुरक्षित एवं प्रभावी उपयोग के संबंध में प्रशिक्षण और डेमो दिया गया। संयुक्त राष्ट्र के साथ कार्यरत आयुष कृष्ण त्रिपाठी ने AI एवं सोशल मीडिया के माध्यम से सरकारी योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के प्रभावी प्रचार-प्रसार की संभावनाओं की जानकारी दी।

उन्होंने विभिन्न AI टूल्स के उपयोग, कंटेंट तैयार करने, सोशल मीडिया के लिए रचनात्मक सामग्री विकसित करने तथा उपलब्ध सूचनाओं को प्रभावी तरीके से आमजन तक पहुंचाने के संबंध में व्यावहारिक जानकारी दी।

कार्यशाला में फेक न्यूज और भ्रामक सूचनाओं की पहचान एवं सत्यापन के विभिन्न तरीकों पर भी चर्चा की गई। अधिकारियों को AI टूल्स के प्रयोग के दौरान डेटा सुरक्षा, गोपनीयता, तथ्यपरकता और जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार के महत्व से अवगत कराया गया।

अधिकारियों को बताया गया कि AI तकनीक का इस्तेमाल मानव निर्णय क्षमता के विकल्प के रूप में नहीं, बल्कि प्रशासनिक कार्यों को सरल, त्वरित और प्रभावी बनाने वाले सहायक उपकरण के रूप में किया जाना चाहिए।

अपर जिलाधिकारी डॉ. प्रशांत कुमार ने कहा कि बदलते तकनीकी परिवेश में AI का सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग प्रशासन की कार्यकुशलता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने कार्यशाला को वर्तमान समय की आवश्यकता बताते हुए कहा कि ऐसी कार्यशालाओं के आयोजन से अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नवीन तकनीकों से परिचित कराने और उनके व्यावहारिक उपयोग को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।

कार्यशाला में विभिन्न विभागों के जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!