पनियरा पुलिस ने ब्रह्मपुर में हुई युवक की हत्या का किया पर्दाफाश
हत्या में शामिल दो महिलाओं को किया गिरफ्तार हत्या में प्रयुक्त आला क़त्ल भी पुलिस ने किया बरामद युवक की पत्नी व कलयुगी माँ ही निकली हत्यारिन

पनियरा (महराजगंज)।न्यूजपैच । महराजगंज जनपद में पनियरा पुलिस ने विगत दिनों क्षेत्र के ग्राम ब्रम्हपुर में हुई 28 वर्षीय युवक की हत्या का पर्दाफाश कर दिया है। इसके साथ ही हत्या में शामिल दो महिलाओं गिरफ्तार; आलाकत्ल भी बरामद कर लिया है। हत्या का कारण शराब पीना ही बताया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण में थाना पनियरा के एस एच ओ कुंवर गौरव सिंह की पुलिस टीम द्वारा ग्राम ब्रम्हपुर में 28 वर्षीय युवक की हत्या के मामले का सफल अनावरण करते हुए दो अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस टीम ने अभियुक्ताओं के कब्जे/निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल एक अदद आधी ईंट एवं बिजली का तार बरामद किया है।
विदित हो कि थाना पनियरा पर पंजीकृत मु०अ०सं० 335/2026 धारा 103(1), 3(5) बीएनएस से संबंधित प्रकरण में पुलिस टीम द्वारा साक्ष्यों एवं विवेचनात्मक कार्रवाई के आधार पर अभियुक्ताओं की संलिप्तता प्रकाश में आने पर उनकी गिरफ्तारी हेतु प्रयास किए जा रहे थे। इसी क्रम मे सोमवार को ब्रम्हपुर नहर पुलिया के पास से अभियुक्ता क्रमशः
शशिकला पत्नी स्व० भागवत गुप्ता, उम्र 50 वर्ष एवं . सविता पत्नी रामू गुप्ता, उम्र करीब 24 वर्ष निवासीगण ग्राम कामता बुजुर्ग, थाना पनियरा, जनपद महराजगंज, हाल पता ग्राम ब्रम्हपुर, थाना पनियरा, जनपद महराजगंज को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है।हत्या के उक्त मामले के पर्दाफाश एवं अभियुक्ताओ की गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम में
उ०नि० सारिका सिंह, उ०नि० रमेश चन्द्र चौधरी,उ०नि० संदीप कुमार यादव,. का० दीपक प्रसाद,
म०आ० राधा सरोज, थाना पनियरा शामिल रहीं।
आफताब आलम खां
पनियरा महराजगंज




