महराजगंजयूपीलोकल न्यूज़
Trending

जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब की बैठक 30 को

महराजगंज (न्यूज पैच)। जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब की कार्यकारिणी सहित जिला मुख्यालय पर उपस्थित समस्त पत्रकार बंधुओं की बैठक 30 मई 2026, दिन शनिवार को प्रातः 10 बजे जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब कार्यालय पर आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता क्लब के जिलाध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव करेंगे।

बैठक में जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब की भूमि रजिस्ट्री के उपरांत प्रस्तावित भवन निर्माण की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही पत्रकारिता दिवस के अवसर पर संगोष्ठी आयोजित होगी। साथ ही अन्य कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

बैठक में उपस्थित पत्रकार साथियों के सुझावों को प्राथमिकता देते हुए संगठन को अधिक सक्रिय, मजबूत और प्रभावी बनाने से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए जाएंगे।

यह जानकारी जिला महामंत्री विनय कुमार नायक ने दी साथ ही उन्होंने सभी पत्रकार साथियों से समय से उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाने की अपील की है।

सुनील कुमार श्रीवास्तव

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!