महराजगंजयूपीलोकल न्यूज़
Trending
जिलाधिकारी के निर्देश पर पेट्रोल पंपों पर 24 घंटे होगी तेल की बिक्री

महराजगंज (न्यूज पैच)। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल के निर्देशानुसार जनपद के समस्त पेट्रोल पंपों पर अब 24 घंटे तेल की बिक्री सुनिश्चित की जाएगी। प्रशासन ने आमजन को राहत देते हुए यह निर्णय लिया है, जिससे डीजल और पेट्रोल की उपलब्धता को लेकर लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में ईंधन की पर्याप्त उपलब्धता है तथा आपूर्ति व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित की जा रही है। अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि पेट्रोल पंपों पर तेल वितरण व्यवस्था की लगातार निगरानी की जाए और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और आवश्यकता अनुसार ही ईंधन की खरीद करें।
आर्यन श्रीवास्तव




