ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

महाराजगंज के शिक्षक रिजवानुल्लाह खान को मिलेगा नेशनल लैंग्वेज अवार्ड – 2026, दिल्ली में होगा सम्मान

घुघली / महाराजगंज।(न्यूज पैच)। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए जनपद महाराजगंज का नाम एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर रोशन हुआ है। कौमी उर्दू शिक्षक कर्मचारी संघ इंडिया (रजि. नं. 441/2022) द्वारा हिंदी दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले *नेशनल लैंग्वेज अवार्ड समारोह – 2026 के लिए घुघली ब्लॉक के शिक्षक का चयन किया गया है।

संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष वासिल अली गुर्जर और राष्ट्रीय सचिव विकास कुमार राणा द्वारा 27 अगस्त 2026 को जारी पत्र (Ref No. 993-996) के अनुसार, जिला शिक्षा अधिकारी, महाराजगंज को सूचित किया गया है कि कम्पोजिट विद्यालय अमोढा , ब्लॉक – घुघली के इंचार्ज हेडमास्टर रिजवानुल्लाह खान को इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चयनित किया गया है।

पत्र में उल्लेख है कि शिक्षा के क्षेत्र में समर्पित सेवा, उल्लेखनीय कार्य और शैक्षिक योजनाओं के क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण योगदान को देखते हुए उनका चयन किया गया है।

14 सितंबर 2026 को दिल्ली में होगा सम्मान समारोह

यह भव्य अवार्ड समारोह हिंदी दिवस के अवसर पर 14 सितंबर 2026 को ग़ालिब इंस्टीट्यूट ऑडिटोरियम, एवान-ए-ग़ालिब मार्ग, मंडी हाउस, नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का समय सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित है।

इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी से अनुरोध किया गया है कि चयनित शिक्षक को कार्यक्रम में प्रतिभाग करने हेतु आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाए।

इस उपलब्धि पर क्षेत्र के शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों और शिक्षा विभाग के लोगों में हर्ष का माहौल है। जैसे ऐंग्लो इंटर कालेज के प्रबंधक सुरेश रूंगटा, बजरंगी सिंह शिक्षा संस्थान के प्रबंधक वीरेंद्र सिंह, नगर अध्यक्ष संतोष जायसवाल, अमरजीत यादव,व्यापार मण्डल नगर अध्यक्ष परमेश्वर गुप्ता, अलीशेर, शिक्षक संघ अध्यक्ष घनश्याम यादव, समाजसेवी महबूब खान ग्राम प्रधान शैलेश पटेल इन्होने

बताया की शिक्षक रिजवानुल्लाह खान की इस उपलब्धि से पूरे जनपद का मान बढ़ा जिसके लिये ढेर सारी बधाई।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!