अमृत सरोवर हादसा : पीड़ित परिवारों से मिले गोविंद मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने फोन पर की बात

सिसवा, महराजगंज।(न्यूज पैच)। अमृत सरोवर में डूबने से तीन किशोरों की मौत के मामले में बुधवार को कांग्रेस नेता गोविंद मिश्रा पीड़ित परिवारों के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर घटना की पूरी जानकारी ली और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
इसके बाद गोविंद मिश्रा ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय से फोन पर पीड़ित परिवारों की बात कराई। अजय राय ने परिजनों से घटना की जानकारी ली और उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि यदि मामले में किसी तरह की लापरवाही या भ्रष्टाचार सामने आता है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कांग्रेस मजबूती से आवाज उठाएगी।
गोविंद मिश्रा ने कहा कि तीन किशोरों की मौत बेहद दुखद और गंभीर घटना है। घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए तथा दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
इस दौरान सिसवा ब्लॉक अध्यक्ष आनंद कन्नौजिया, निवर्तमान जिलाध्यक्ष कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अब्दुल गनी, ब्लॉक उपाध्यक्ष रूमताज़ समेत कई कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
सिसवा। अमृत सरोवर में डूबने से तीन किशोरों की मौत के मामले में बुधवार को कांग्रेस नेता गोविंद मिश्रा पीड़ित परिवारों के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर घटना की पूरी जानकारी ली और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।