ईवीएम व वीवीपैट के भंडारण एव सुरक्षा के मद्देनजर डीएम ने स्ट्राग रुम का किया निरीक्षण, सीसीटीवी की क्रियाशीलता सुनिश्चित करने के दिये निर्देश

महराजगंज।(न्यूज पैच)। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा द्वारा ईवीएम एवं वीवीपैट के भण्डारण एवं सुरक्षा के दृष्टिगत कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित स्ट्रांग रूम वेयरहाउस/गोदाम का आज मासिक निरीक्षण किया गया।
जिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण के दौरान सुरक्षा गार्डों की तैनाती, सी0सी0टीवी कंट्रोल रूम, विद्युत सुरक्षा आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने ईवीएम/वीवीपैट का रखरखाव , तथा गार्ड रूम आदि के विषय में जरूरी दिशा–निर्देश दिया। उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशो के अनुसार ईवीएम/वीवीपीएटी का रख–रखाव सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्ट्रांग रूम में नियमानुसार ही किसी के प्रवेश को अनुमन्य करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि सीसीटीवी की क्रियाशीलता को सुनिश्चित रखा जाय।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (वि/रा) डॉ प्रशांत कुमार, प्रभारी एडीएसटीओ प्रमोद यादव सहित निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे।




